सोर्स- RTE पोर्टल, छत्तीसगढ़

नैनीताल। Nainital जिले में RTE (निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 

जिले के सीईओ (मुख्य शिक्षा अधिकारी) गोविंद राम जयसवाल ने बताया कि 6 से 15 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल पर  नए स्कूलों के रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके साथ ही पोर्टल पर पहले से मौजूद प्राइवेट स्कूलों की ओर से अपडेट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 23 मार्च तक बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ऑफिस के स्तर से रजिस्टर्ड प्राइवेट स्कूलों की मान्यता और आरटीई के तहत रिजर्व सीटों की गणना और अन्य सत्यापन से जुड़े काम किए जाएंगे। 

सीईओ के मुताबिक, प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 24 मार्च से 2 अप्रैल तक अप्लाई किया जा सकेगा। वहीं,  इसके बाद बीईओ ऑफिस लेवल पर एप्लिकेशन फॉर्म की जांच और स्टूडेंट्स की एलिजिबिलिटी की पुष्टि की जाएगी और 17 अप्रैल को एडमिशन के लिए लॉटरी प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को लॉटरी का रिजल्ट जारी किया जाएगा और 18 से 30 अप्रैल तक पोर्टल पर एडमिशन लेने वाले बच्चों की सूची अपलोड की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27