देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री Amit shah उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसके मद्देनजर Uttrakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें CM ने अफसरों से कहा कि तैयारियों में कोई लापरवाही न बरती जाए। 

दरअसल, गृह मंत्री शाह का 7 मार्च को हरिद्वार भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर सीएम धामी ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से कहा कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं जिससे भ्रमण के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं और समन्वय से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही सीएम धामी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए प्लान बनाने, पार्किंग व्यवस्था मजबूत करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर सफाई, पेयजल, बिजली सप्लाई और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। 

सीएम धामी ने अफसरों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का हरिद्वार भ्रमण सफलतापूर्वक और सुव्यवस्थित रूप से हो सके इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही और ढिलाई न बरती जाए। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *