Uttarakhand के नैनीताल जिले के कालाढूंगी में एक शादी समारोह के दौरान मकान का छज्जा गिरने से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात कालाढूंगी के वार्ड नंबर तीन स्थित एक घर में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान कुछ लोग बारात देखने के लिए पड़ोस के मकान के छज्जे पर जमा हो गए। पहले से कमजोर छज्जा लोगों का दबाव नहीं झेल सका और गिर गया। इससे वहां मौजूद 6 लोग घायल हो गए।

इनमें सबीना (36), रेशमा (35), आसमा (30), सकीना (21), लाईबा नूर (4) और आदिल शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। सभी को वहां से इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को निजी वाहनों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27