Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 19 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है। मौके से पुलिस को कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। 

पुलिस के  मुताबिक, अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने सुनियोजित तरीके से एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान रुद्रपुर, पंतनगर व ट्रांजिट कैंप इलाके में सक्रिय गिरोहों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें दिल्ली और यूपी के लोग भी शामिल हैं।

वहीं, कई स्पा सेंटर संचालक और उनके सहयोगी फरार चल रहे हैं। बकौल पुलिस, फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि इन स्पा सेंटरों से 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू की गईं महिलाओं का मेडिकल कराया गया है और उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं के पुनर्वास की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने अवैध संचालन व सत्यापन में लापरवाही मिलने पर 2 स्पा सेंटरों का ₹20,000 का चालान काटा है। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों स्पा सेंटरों में कर्मचारियों का सत्यापन अधूरा मिला और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं भी पाई गई हैं।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *