हल्द्वानी। नैनीताल जिले के चोरगलिया थाने की पुलिस ने चोरी की घटना का सिर्फ 7 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने  चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, चोरगलिया के देवपुर सनवाल निवासी बलजीत सिंह नामक शख्स ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर रविवार रात अपने भाई के घर में चोरी होने की सूचना दी। मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके से बागजाला के रहने वाले 26 वर्षीय करन और 25 वर्षीय संजय बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्कूटर व 2 गीजर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

बकौल पुलिस, बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹50,000 है। वहीं, पुलिस ने स्कूटर के कागजात पेश न करने पर उसे मोटर वेहीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, करन पर इससे पहले 2021 में आबकारी एक्ट में केस दर्ज हुआ था है जबकि संजय पर चोरी के आरोप में 2023 में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ ये केस काठगोदाम थाने में दर्ज हुए थे।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *