उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (उत्तराखंड बोर्ड) के परीक्षार्थियों का Uttarakhand Board Result का इन्तजार जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल, Uttarakhand Board ने बताया है कि हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में रिजल्ट घोषित होगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड के सभापति व माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती सुबह 10 बजे रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित करेंगे। कैसे देख सकेंगे रिजल्ट? सिमल्टी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की विभागीय वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। इसमें विद्यार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही विद्यालयों को उनके पोर्टल पर भी बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट अपलोड किया जाएगा। इस साल 2,15,252 स्टूडेंट्स ने दी बोर्ड परीक्षा गौरतलब है कि उत्तराखंड बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक चली थीं। इसमें कुल 2,15,252 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दीं। परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 1,261 केंद्र बनाए गए थे जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल 19 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ था। Post navigation Haldwani: मां के साथ आंगनबाड़ी से लौट रही मासूम को बस ने कुचला, हुआ बवाल Haldwani: आज किन इलाकों में बंटेंगे इंडेन के LPG सिलिंडर?