Uttarakhand के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र में एक साधु को कथित तौर पर लाठी-डंडों व पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है। आरोप है कि विदेशी मूल के नागरिक ने घटना को अंजाम दिया है और वह फरार चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के अंडरपास के ऊपर हाइवे के बीच में एक साधु पर  नेपाली मूल के एक शख्स ने कथित तौर पर डंडे और पत्थर से हमला बोल दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने साधु को नाजुक हालत में अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

साधु की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है और फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। इधर, फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर सबूत जुटाए हैं। मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27