Uttarakhand के हरिद्वार जिले में एक बाबा की शर्मनाक करतूत सामने आई है। पुलिस ने यहां एक मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक बाबा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, एक शख्स ने तहरीर देकर बताया कि पास में ही रहने वाले शिवकुमार नामक बाबा ने उनकी 6 वर्षीय बेटी से अश्लील हरकत और छेड़खानी की है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी बाबा को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वहीं, हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी कोतवाली और थानों की पुलिस को महिला और बाल अपराधों से जुड़े में अधिक संवेदनशीलता बरतने का आदेश दिया है। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *