Uttarakhand के टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मारे गए सभी 8 लोगों की पहचान हो गई है।  वहीँ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए मुआवजे का एलान किया है। 

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे चंबा इलाके के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक वाहन खाई में गिरने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ठेला नैलचामी गांव निवासी आशा लाल (40) व विजय लाल (36) और चकरेड़ा गांव निवासी प्रेमलाल (60), महावीर (60) व सोहन लाल (65) के रूप में हुई है।

मृतकों में वाहन चालक होल्टा गांव निवासी शिव सिंह (35), चांजी निवासी लक्ष्मण (65) और रुद्रप्रयाग स्थित लडियासू निवासी राहुल (25) भी शामिल हैं। इस हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग हरिद्वार में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बताया है कि प्रधानमंत्री ने हादसे को लेकर दुःख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हादसे के दौरान लोगों की मौत होने की घटना दुख देने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि वे इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।  

उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को ₹2-₹2 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को ₹50,000-₹50,000 दिए जाएंगे। ये मुआवजा प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27