उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट (UK Board Result 2026) शनिवार को घोषित हो गए। कक्षा 10वीं में रामनगर स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 98.2% अंकों के साथ उत्तराखंड टॉप किया है। कक्षा 12वीं में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की छात्रा गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर जिले के भंगाराम अमर इंटर कॉलेज भुरापानी की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98% अंकों के साथ राज्य टॉप किया है।

वहीं, 10वीं कक्षा में जीबी पंत राजकीय इंटर कॉलेज खैरना की छात्रा भूमिका और उत्तरकाशी में एसवीएम इंटर कॉलेज के निशांत कोठारी ने 98% नंबरों के साथ संयुक्त रूप से मेरिट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही कक्षा 12वीं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के आर्यन और हरिद्वार की वंशिका ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। 

इस दौरान राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने टॉपरों से कॉल पर बातचीत भी की। उन्होंने टॉपरों को बधाई देने के साथ ही उनसे उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा। वहीं, उन्होंने टॉपर्स के अभिभावकों से भी कॉल पर बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27