तस्वीर-वाया AI

रामनगर स्थित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UK Board) ने शनिवार को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा के रिजली घोषित कर हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है, जो राज्य में बेटियों की शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और मेहनत को दर्शाता है।

ये रहा हाईस्कूल का परिणाम

इस बार हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 92.10% रहा। इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा में 1,08,983 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इनमें से 1,00,373 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने बताया कि पास होने वालों में 88.03% छात्र और 96.07% छात्राएं शामिल रहे। 

ये रहा इंटरमीडिएट का रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने बताया कि इस बार इंटर का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% रहा। उन्होंने बताया कि इस बार कक्षा 12वीं की परीक्षा में 1,04,452 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से 91,949 पास हुए हैं। बकौल सती, पास होने वालों में 81.93% छात्र और 88.09% छात्राएं शामिल रहे।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *