Nainital जिले में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के मैदानी इलाकों के स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों में 22 मई से अग्रिम आदेशों तक नई समय सारिणी लागू रहेगी। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं हीटवेव से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार, विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी। वहीं, स्कूल संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। Post navigation Uttarakhand: खाई में गिरी कार, परिवार के 4 लोगों समेत 5 श्रद्धालुओं की हुई मौत Nainital जिले में बदले गए कई थानों व चौकियों के प्रभारी; देखें लिस्ट