निर्जला एकादशी के मौके पर 25 जून को होने वाले गंगा स्नान के मद्देनजर हरिद्वार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का व्यापक प्लान तैयार किया है। मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टर बांटा गया है, जबकि शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।

इस स्नान के मद्देनजर बुधवार को ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अफसरों ने मेले की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत रणनीति साझा की। बताया गया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी और इंटेलिजेंस यूनिट संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

वहीं, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, जल पुलिस, एसडीआरएफ, फायर यूनिट और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। बताया गया है कि हर की पौड़ी, मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर और प्रमुख घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी ताकि किसी भी तरह की भगदड़ जैसी स्थिति न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27