नैनीताल के जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी शनिवार को भीमताल भ्रमण पर पंहुच रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां वह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित  कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री तकरीब एक घंटे कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शनिवार दोपहर 1 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से निकलकर 2:15 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पंहुचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे हेलीपैड से कार द्वारा यूनिवर्सिटी के लिए जाएंगे। इसके बाद वे यूनिवर्सिटी पंहुचकर दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27