उत्तराखंड के नैनीताल जिले की पुलिस ने रामनगर में जंगल किनारे स्थित होटल में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि मौके से 51 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक किशोर को संरक्षण में लिया गया है। इसके अलावा एक किशोरी व 9 युवतियों को रेस्क्यू कराया गया है। रेस्क्यू कराई गईं पुलिस ने कार्रवाई के बाद रिसॉर्ट को भी सील कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस ने 4 जुलाई की दरमियानी रात सटीक सूचना के आधार पर एक रिसॉर्ट में छापा मारा। आरोप है कि इस दौरान मौके पर 52 लोग महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब व नशे की पार्टी, महिलाओं से अश्लील नृत्य करवाने, उन पर नोट उड़ाने और अश्लील हरकतें करते हुए पाए गए। बकौल पुलिस, रेस्क्यू की गई किशोरी और अन्य युवतियां विदेश व यूपी समेत अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। वहीं, गिरफ्तार किए गए लोगों में यूपी के गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कानपूर देहात, मेरठ समेत अन्य जिलों के 46 जबकि दिल्ली के 5 लोग शामिल हैं। रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में इस पार्टी के मुख्य आयोजक के रूप में एक कीटनाशक निर्माण कंपनी के संचालक मेरठ निवासी उमेंद्र कुमार का नाम सामने आया है। आरोप है कि उसने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के एंटरटेनमेंट के उद्देश्य से यह पार्टी आयोजित की थी। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया कि उमेंद्र ने करीब 10 दिन पहले RESORT के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी से कॉन्टेक्ट कर शराब, महिलाओं और कथित ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बाद 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक रिसॉर्ट को करीब 2 लाख 20 हजार रुपये में बुक किया गया। पुलिस की मानें तो जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने होटल स्टाफ को पार्टी में आए किसी भी शख्स या महिलाओं की एंट्री विजिटर रजिस्टर में न करने को कहा था जिससे सबूतों को छिपाया जा सके। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 3 पेटी शराब, एक पेटी बीयर, 10 रुपये मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोट, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और डांस प्रोग्राम में यूज किया गया म्यूजिक सिस्टम बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन से आयोजन और महिलाओं से संबंधित चैट व फोटो भी मिली हैं। पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो ऐक्ट, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। Post navigation Uttarakhand: 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी Uttarakhand: ₹2 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार