प्रतीकात्मक तस्वीर

Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को सहकर्मी ने कमरे में बुलाकर शराब पिलाने के बाद घटना को अंजाम दिया। युवती ने एक अन्य सहकर्मी पर रेप की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली निवासी युवती ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि वह एक निजी कंपनी में बतौर  सेल्स गर्ल कार्यरत है। कंपनी की 10वीं सालगिरह पर रामनगर के एक रिजॉर्ट में कॉरपोरेट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान पुणे निवासी शुभम भाटला नामक शख्स ने उसे कमरे में बुलाकर जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके साथ ही सौरभ नामक शख्स ने युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की। इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबरों में पुलिस के हवाले से छपा है कि युवती और आरोपी सहकर्मी हैं।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *