Haldwani (Uttarakhand) के रहने वाले विपुल जोशी की नई किताब ‘क्षणभंगुर जीवन की स्थायी समस्याएं (मनोवैज्ञानिक चुगलियाँ)’ लॉन्च हो गई है। यह पुस्तक व्यावहारिक मनोविज्ञान (Practical Psychology) पर आधारित है, जो दैनिक जीवन और आसपास घटने वाली घटनाओं को मनोविज्ञान के चश्मे से देखती है।विपुल ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से इंसान की प्राथमिकताओं, सपनों और उसकी असुरक्षाओं से जुड़े पहलुओं पर गहराई से बात की गई है। पुस्तक में कई जीवंत और व्यावहारिक उदाहरण दिए गए हैं, जो आसपास के किरदारों से उठाए गए हैं। इसे पढ़ते समय पाठकों को कई बार यह महसूस होता है कि यह कहानी बिल्कुल उनकी अपनी है, उनके किसी मित्र की है या किसी परिचित के जीवन से जुड़ी घटना है। जोशी के मुताबिक, यह किताब मनोविज्ञान को केवल कक्षाओं और प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर आम जीवन, भीड़ और बाज़ार के बीच लाकर खड़ा कर देती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह किताब कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स मसलन अमेजन, फ्लिपकार्ट और बुक्स इंडिया पर उपलब्ध है। छप चुकी हैं कई किताबें गौरतलब है कि इससे पहले विपुल जोशी पेपरबैक के रूप में ज्योतिष विषय पर दो लोकप्रिय किताबें तार्किक ज्योतिष भाग-1, तार्किक ज्योतिष भाग-2 लिख चुके हैं। विपुल ने बताया कि तार्किक ज्योतिष भाग-1 का अंग्रेजी अनुवाद (लॉजिकल एस्ट्रोलॉजी) सौरभ पाठक ने किया है। इसके अलावा उनकी तीन अन्य (कविता और आजाद ख्यालों से जुड़ी) किताबें भी किंडल पर उपलब्ध हैं। बकौल जोशी, ज्योतिष से जुड़े उनके पॉडकास्ट दुनिया के 40 से अधिक देशों तक पहुंचे हैं। Post navigation Uttarakhand: शिक्षा विभाग में 18 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा; देखें किसे भेजा गया कहां? कालाढूंगी में कांग्रेस तलाश रही नया विकल्प!, विशाल सिंह भोजक की दावेदारी ने बढ़ाई सियासी हलचल