हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए 64 विद्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें से 57 स्टूडेंट्स शामिल हुए। गौरतलब है कि Regional Mathematical Olympiad देशभर में आयोजित गणितीय ओलंपियाड चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसका उद्देश्य विद्यालय विद्यार्थियों की गणितीय प्रतिभा, तार्किक सोच, रचनात्मक समस्या समाधान क्षमता और प्रमाण आधारित गणितीय चिंतन को प्रोत्साहित करना है। इस परीक्षा में सफल होने वाले पात्र विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड यानी आईएनएमओ की अगली चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यह कार्यक्रम होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान से संबंध राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड प्रणाली का हिस्सा है। परीक्षा के दौरान राज्य नोडल अधिकारी प्रोफेसर एमसी जोशी और डॉक्टर गिरीश चंद्र कॉलेज में मौजूद रहे। परीक्षा का संचालन डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में हुआ और वसंत नाथ गोस्वामी, कृष्णा बढ़नी व नितिशा शैल ने कक्ष निरीक्षक की भूमिका निभाई। हल्द्वानी में परीक्षा का आयोजन क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय गणितीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता का अवसर मिलने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Post navigation युवा इनोवेटर्स का केंद्र बना भीमताल, NASA Space Apps Challenge में दिखा प्रतिभा का दम