अल्मोड़ा। धौलछीना-सेराघाट मार्ग पर शनिवार को एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। सेराघाट की ओर जा रही कार करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

कसाण बैंड के पास हुए हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। कार में चार लोग सवार थे जिनमें से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। 

वहीं, घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार दो हिस्सों में बंट गई। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *