उत्तराखंड

Haridwar: UP Police पर जानलेवा हमला, गाड़ी को मारी टक्कर; 3 आरोपी अरेस्ट

हरिद्वार। यहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, ज्वालापुर इलाके में शख्स को गिरफ्तार करने पहुंची उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि शख्स के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पुलिस को गाड़ी को कई बार टक्कर मारी और उसे छुड़ाने की कोशिश की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर मारपीट की कोशिश भी की गई। घटना में 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

दरअसल, मुजफ्फरनगर के छपार थाने की पुलिस एक केस में वांछित चल रहे ज्वालापुर के सुभाष नगर निवासी संजय की तलाश में हरिद्वार पहुंची थी। पुलिस टीम ने आरोपी के घर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। आरोप है कि इस दौरान संजय के बेटे ईशांत ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। छपार थाने के दारोगा अनुराग सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि इसी बीच त्रिमूर्ति बाजार की ओर गश्त के दौरान पुलिस की नजर संजय पर पड़ी। इसके बाद पुलिस टीम उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले जा रही थी। 

आरोप है कि इस दरमियान ईशांत ने अपने दोस्तों के साथ 2 गाड़ियों से पुलिस का पीछा किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को कथित तौर पर जान-बूझकर कई बार टक्कर मारी गई और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, पुलिस की गाड़ी रुकने पर घेराबंदी कर मारपीट की कोशिश की बात भी सामने आई है। घटना में एक महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 कॉन्स्टेबल घायल हुए हैं। 

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मामले में 5 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले, सरकारी काम में बाधा डालने और तोड़फोड़ समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में पुलिस ने नामजद ईशांत, शिवम मलिक और अमन नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago