उत्तराखंड

Haldwani: बीमारी और आर्थिक तंगी ने भाई को बनाया भाई का कातिल

हल्द्वानी। बरेली रोड इलाके में मंगलवार देर रात एक शख्स ने अपने सगे छोटे भाई की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोप है कि मंगलवार रात नशे की हालत में घर पहुंचे संदीप जायसवाल नामक शख्स ने अपने बीमार भाई सोनू को किसी बात को लेकर पीटना शुरू कर दिया। परिजन के मुताबिक, उन्होंने जब सोनू को बचाने की कोशिश की तो संदीप ने असलहा दिखाकर उन्हें धमकाया। आरोप है कि सोनू के अचेत हो जाने पर संदीप लोटे से पानी उड़ेल कर उसे होश में लाने की कोशिश करते हुए पीटता रहा। 

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सबूत जुटाए। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की बीमारी के चलते आर्थिक तंगी के कारण लोटे से वार कर घटना को अंजाम दिया है। बकौल पुलिस, आरोपी को 4 घंटों के अंदर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अवैध असलाह और हत्या में इस्तेमाल लोटा भी बरामद कर लिया है। 

पिछले एक वर्ष से चल रहा है सोनू का इलाज

मीडिया में परिजन के हवाले से छपा है कि सोनू का पिछले 1 साल से इलाज चल रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल से चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लाया गया था। मृतक सोनू पहले मंडी में सब्जी का फड़ लगाते थे। 

संदीप पर पहले से भी दर्ज हैं केस

पुलिस ने बताया कि अपने सगे भाई की हत्या का आरोपी संदीप जयसवाल अपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। जानकारी के अनुसार उस पर 2014 में हत्या का आरोप लगा था। इसके अलावा उस पर अपनी मां के साथ मारपीट के मामले में भी केस दर्ज होने की बात सामने आई है। भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

27 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago