उत्तराखंड

CM Dhami ने पहली बार लिया जमरानी बांध परियोजना का जायजा, कहा- मिलेगा रोजगार के मौके

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जमरानी बांध परियोजना के निर्माण कार्यों का पहली बार जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से परियोजना से जुड़े अपडेट और अन्य जानकारियां लीं। उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी काम तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप करने का निर्देश भी अफसरों को दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में जमरानी बांध परियोजना का भी बहुत बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य के प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का उदाहरण है। बकौल धामी, जमरानी बांध के निर्माण से एक ओर सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर इससे यहां के युवाओं को रोजगार के मौके भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे यहां टूरिज्म भी बढ़ेगा। 

बिजली उत्पादन के लिए केंद्र से करेंगे बातचीत: सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय लोगो की मांग है कि इस परियोजना से बिजली का भी उत्पादन हो। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार से बातचीत की जाएगी। बकौल मुख्यमंत्री, इस परियोजना से कुमाऊं के तराई क्षेत्र के साथ-साथ यूपी के किसानों और लोगों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से अनेक गतिविधियां बढ़ेंगी।

दो टनलों का 88% निर्माण कार्य हुआ पूरा

जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे ने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि परियोजना के तहत दो टनलों का निर्माण कार्य लगभग 88 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा नदी के पानी के डायवर्जन के लिए कॉफर डैम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि टनल निर्माण और आर्टिफिशियल डैम का काम जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मानसून में नदी का पानी टनलों के जरिए डायवर्ट किया जाएगा फिर स्थाई बांध का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि जमरानी बांध परियोजना से सभी निर्माण कार्य जून 2029 तक पूरे करने का लक्ष्य तय किया गया है।

कागजों से निकाल कर धरातल पर उतार रहे योजनाएं: सीएम

इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि सरकार योजनाओं को कागजों से निकाल कर धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि वे कागजों पर नहीं बल्कि काम पर विश्वास करते हैं। बकौल सीएम धामी, सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर धनराशि और अन्य अड़चनों को दूर करते हुए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है। 

सीएम धामी ने लगवाए भारत माता की जय के नारे

जमरानी बांध परियोजना के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्माण कार्य में लगे हुए लोगों के साथ टनल में ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगवाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘भारत माता की जय’ के नारों के बाद टनल में सीएम के साथ मौजूद लोग ‘मजदूर एकता जिंदाबाद’ का नारा लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ मजदूर सीएम के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए भी दिख रहे हैं। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

6 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago