representational image
हल्द्वानी। कमलुआगांजा इलाके से पिछले दिनों लापता हुए एक युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह जंगल में एक शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। बकौल पुलिस, मृतक की शिनाख्त कमलुआगांजा इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दीपक लापता चल रहा था और उसकी गुमशुदगी मुखानी थाने में दर्ज है। वहीं, शव मिलने की सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के दो बच्चे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…