Uncategorized

देहरादून: खाई में गिरी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, कम से कम 3 लोगों की मौत

देहरादून। विकासनगर में मंगलवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

दुर्घटनाग्रस्त हुई रोडवेज बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही थी। खबरों के मुताबिक, बस क्वानू के पास खाई में गिरी है। बकौल रिपोर्ट्स, दुर्घटना में दो महिलाओं और एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सीएम धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।” उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने डीएम से कॉल पर बात कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया है। बकौल सीएम धामी, सभी नजदीकी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना की है।

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: 31 पदों पर निकली भर्ती, ₹92,300/माह तक मिलेगा; जानें डिटेल्स

Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…

7 hours ago

Uttarakhand: कंपनी की 10वीं सालगिरह का जश्न मनाने रामनगर आई दिल्ली की सेल्सगर्ल से रेप

Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…

8 hours ago

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

4 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago