हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन करतीं भोजन माताएं।
हल्द्वानी। भोजन माताओं ने तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में सोमवार को राज्यव्यापी हड़ताल के तहत प्रगतिशील भोजनमाता संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद भोजन माताएं जुलूस की शक्ल में एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचीं और जमकर नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान भोजन माताओं ने कहा कि वे कई सालों से अतिरिक्त काम के बोझ तले दबी हुई हैं और उन्हें वेतन भी महज ₹3,000 ही मिलता है। उन्होंने कहा कि वे मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न के साथ ही प्रशासनिक उपेक्षा का भी शिकार हैं। भोजन माताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा घोषित मानदेय उन्हें आज तक नहीं मिला है और उनसे स्कूलों में कमरों व मैदान की सफाई के साथ ही चौकीदारी, माली और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जैसे काम कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में गैस-चूल्हा, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं और इसके बावजूद उनपर समय से भोजन उपलब्ध कराने का दबाव बनाया जाता है। भोजन माताओं की मानें तो उन्हें कोई छुट्टी नहीं मिलती और विरोध करने पर काम से हटाने की धमकी के साथ ही अभद्रता भी की जाती है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते उनकी मांगे नहीं मानीं तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी।
ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…