उत्तराखंड

Dehradun: प्रमुख सचिव ने लिया सरकारी स्कूल का जायजा; छात्रों से पूछे गणित के सवाल

देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया और बच्चों से गणित, अंग्रेजी व हिंदी के सवाल पूछे। 

इस दौरान सुंदरम ने विद्यार्थियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए। उन्होंने बच्चों के सीखने की क्षमताओं का आकलन किया और मिड-डे मील की स्थिति के साथ ही स्कूल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छात्रों की हाजिरी संतोषजनक है और बच्चों का लर्निगं आउटकम भी ठीक है। सुंदरम के मुताबिक, स्कूल में साफ-सफाई है और बच्चों को मिड-डे मील के तहत पौष्टिक खाना परोसा जा रहा है। निरीक्षण में स्कूल के टॉयलेट्स भी साफ मिले हैं। 

निरीक्षण के बाद उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ समय पहले आंचल दूध की सप्लाई नहीं हो पा रही थी लेकिन फिलहाल सप्लाई दुरुस्त है। सुंदरम ने कहा कि दूध की सप्लाई लगातार हो इसके लिए आंचल दूध के एमडी और अन्य अफसरों से इसे लेकर चर्चा की जाएगी। 

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

27 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago