उत्तराखंड

नैनीताल: 7 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी अरेस्ट

हल्द्वानी। नैनीताल जिले की पुलिस ने जनता को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे हल्द्वानी निवासी 2 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों ने देवभूमि बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता नाम से हल्द्वानी और रामनगर में संस्था खोली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में संस्था के संचालक हेम चंद्र पंत और विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ करीब 6.80 करोड़ रुपये जमा कर पैसे का गबन किया और फरार हो गए। बकौल एसएसपी, दोनों 2023 से फरार चल रहे थे। मामले में कोर्ट से वारंट और कुर्की का आदेश मिला था।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, यूपी व हरियाणा समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि दोनों को बुधवार को लालकुआं से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मामले में अन्य लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है।

दोनों ने हजारों लोगों से इकट्ठा किया था पैसा: पुलिस

पुलिस ने बताया कि दोनों ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल समेत कई जिलों के भोले भाले लोगों को इन्वेस्टमेंट के नाम पर अपना शिकार बनाया। पुलिस की मानें तो संस्था ने हजारों लोगों से पैसा जमा किया था।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital पुलिस ने 80 CCTV फुटेज खंगालकर किया चोरी के मामले का खुलासा, ₹10,000-₹10,000 के 2 इनामी अरेस्ट

Nainital पुलिस ने रामनगर कोतवाली के भवानीपुर इलाके में 9 मई को हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

2 hours ago

Uttarakhand: जिला योजना के तहत बांटे गए ₹1,018 करोड़+, जानें किस जिले को मिला कितना?

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन पर इस वर्ष के लिए जिला योजना…

18 hours ago

Haldwani: कॉलेज की छात्राओं ने खुद मॉडल बनाने सीखे, स्कूलों में जाकर दी ट्रेनिंग

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा हिम वत्स सोसायटी के सहयोग से आयोजित…

4 days ago

पेट्रोल-डीजल व सीएनजी हुए महंगे: ₹3/लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सीएनजी भी ₹2/किलो हुई महंगी

देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई…

6 days ago

ये जनता की सेवा का संकल्प पत्र: 307 लोगों को जॉइनिंग लेटर देते हुए Uttarakhand CM

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस…

6 days ago