Uncategorized

Haldwani: अंत्येष्टि से लौट रहे रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक की ट्रक से कुचलकर मौत, खुदी सड़क बनी जानलेवा

हल्द्वानी। शहर में विकास कार्यों के नाम पर सड़कों को खोदने का काम जारी है। पनचक्की रोड पर अंबिका विहार के पास सड़क के ऐसे ही गड्ढों ने ऐसी विनाश लीला रची कि एक परिवार के सिर से बुजुर्ग का साया उठ गया। यहां सीवेज लाइन के लिए खुदी सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। घटना उस समय हुई जब पांडेय अपने किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद रानीबाग से शांति नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें उनका स्कूटर सीवेज लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क पर ट्रक से पास लेने के दौरान उसकी चपेट में आता दिख रहा है।  

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। पांडे, पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विद्यालय के कृषि वैज्ञानिक पद से रिटायर होने के बाद हल्द्वानी में पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। 

USDDA है घटना के लिए जिम्मेदार: स्थानीय पार्षद

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने घटना के लिए Uttarakhand State Development and Urban Development Authority (USDDA) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से सड़क पर जगह-जगह सीवेज लाइन डालने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। बकौल बल्यूटिया, USDDA को कई बार सूचित करने के बावजूद इन गड्ढों को बंद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इन्हीं गड्ढों के कारण एक बुजुर्ग की जान गई है। 

तो विधायक की भी नहीं सुन रहे अफसर!

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे और USDDA के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात कर घटना पर रोष जताया। हृदयेश ने मीडिया से  कहा कि वे एसपी ट्रैफिक से इस मार्ग को वन वे करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने इस मार्ग से मालवाहक वाहन ले जाए जाने पर भी आक्रोश जताया।

उन्होंने मीडिया को दी बाइट में अफसरों से इस मार्ग को वनवे करवाने की मांग की है। गौरतलब है कि विधायक ने शनिवार को USDDA के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ बैठक कर अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा था।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago