उत्तराखंड

Haridwar अर्द्धकुंभ 2027: ₹234.55 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने वाले अर्द्धकुंभ मेले के दिव्य और भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ₹234.55 करोड़ के 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन से हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करने में भी यह अवस्थापना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

सीएम धामी ने घाट निर्माण और सिंचाई अवसंरचना (सिंचाई विभाग) के कुल ₹70.54 करोड़ लागत के 7 कामों का शिलान्यास की। इनमें अपर गंगा नहर के दाएं-बाएं तट पर अलग-अलग स्थानों पर घाटों का निर्माण और पुनर्विकास, 90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण, 03 अस्थायी पुलों की स्थापना और मरम्मत और रख-रखाव के काम शामिल हैं। 

वहीं, सड़क एवं परिवहन अवसंरचना (लोक निर्माण विभाग) के ₹127.23 करोड़ की कुल 12 योजनाएं भी शामिल हैं।  इनमें बहादराबाद-सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून) का चौड़ीकरण, नगर क्षेत्र में बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) द्वारा नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण और सौंदर्यीकरण, हरिद्वार मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रशासनिक रोड कॉरिडोर के विकास संबंधी कार्य सम्मिलित हैं।

इसके अलावा पेयजल और जल आपूर्ति अवसंरचना (जल संस्थान) कुल 9 कामों का शिलान्यास हुआ है, जिनकी लागत ₹18.11 करोड़ है। इसके अंतर्गत पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन, 1500 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल का निर्माण, 10 मीटर व्यास के 05 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण कार्य होगा। 

श्रद्धालु सुविधाएं और सहायक अवसंरचना के कुल 6 काम शामिल हैं, जिनकी लागत ₹18.67 करोड़ है। इनमें चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों हेतु सुविधाओं का विकास, बैरक और औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण, मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण और अतिरिक्त बैरकों का निर्माण कार्य सम्मिलित है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: 31 पदों पर निकली भर्ती, ₹92,300/माह तक मिलेगा; जानें डिटेल्स

Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…

9 hours ago

Uttarakhand: कंपनी की 10वीं सालगिरह का जश्न मनाने रामनगर आई दिल्ली की सेल्सगर्ल से रेप

Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…

9 hours ago

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

4 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago