उत्तराखंड

हादसे के बाद अफसरों के कान पर रेंगी जूं, ट्रैफिक किया गया वन वे

हल्द्वानी। पनचक्की रोड पर अंबिका विहार के पास रविवार को हुए हादसे के बाद अफसरों के ‘कान पर जूं रेंगी’ है। सीवेज लाइन के लिए खोदी गई सड़क पर हादसे में रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई है। बुजुर्ग की मौत के बाद जनाक्रोश बढ़ने और जोखिम के मद्देनजर पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत इस मार्ग पर वन वे ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि पनचक्की चौराहे से दोनहरिया तिराहे के बीच सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते 23 फरवरी से काम खत्म होने तक ये ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इसके तहत काठगोदाम/हाइडिल तिराहे से पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए पनचक्की चौराहे की ओर जाने वाले सभी छोटे वाहन पुराना फायर स्टेशन तिराहे/हाइडिल तिराहे से डायवर्ट होकर शहर की ओर जाएंगे।

वहीं, पनचक्की चौराहे से दोनहरिया तिराहा होते हुए हल्द्वानी की ओर जाने वाले अन्य सभी वाहन पनचक्की चौराहे से चंबल पुल चौफला चौराहा ऊंचापुल होते हुए जाएंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी से दोनहरिया तिराहा होते हुए पनचक्की चौराहे की ओर जाने वाले सभी छोटे वाहन सीधे पनचक्की की ओर जाएंगे।

ऐसे में पनचक्की चौराहे से दोनहरिया तिराहे तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्माण स्थल के आस-पास विशेष सतर्कता बरतें।

गौरतलब है कि स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने घटना के बाद बताया था कि वे एसपी ट्रैफिक से इस मार्ग को वन वे करने की मांग पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने मीडिया के जरिए अफसरों से इस मार्ग को वनवे करवाने की मांग की थी। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago