उत्तराखंड

Uttarakhand: पूर्व BJP अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष को UP पुलिस ने बीच बाजार से दबोचा, क्यों बोला- माफ कर दो!

Uttar Pradesh के बरेली जिले की पुलिस ने ऊधम सिंह नगर जिले (Uttarakhand) के किच्छा से बुधवार दोपहर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान को बीच बाजार से गिरफ्तार कर लिया। बरेली पुलिस ने बताया कि उसे बहेड़ी में दर्ज असलहा तस्करी के मामले पकड़ा गया है। वहीं, गफ्फार के पकड़े जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। 

बरेली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को दो लोगों (तसलीम व सोमू खान उर्फ औशाफ नामक शख्स) को कारतूस व पिस्टल की खेप ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया था। बकौल पुलिस, दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे 5 पिस्टल व 38 कारतूस किच्छा थाने के दरऊ गांव निवासी गफ्फार को देने जा रहे थे।

पुलिस ने दावा किया कि दोनों ने पिछले साल 26 सितंबर को हुए बरेली दंगों के दौरान भी दंगाईयों को असलहे सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है। मामले में पुलिस ने बरेली निवासी तसलीम, सोमू, इशरत अली, फरहत अली, समी और किच्छा निवासी गफ्फार खान के खिलाफ बहेड़ी थाने में केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गफ्फार ने अपने साथियो के साथ मिलकर अवैध असलहे का कारोबार करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने बताया कि गफ्फार ने गिरफ्तार किए जाने के बाद कहा, “मुझसे गलती हो गई है, मुझे माफ कर दो।”  बताया जा रहा है कि गफ्फार की पत्नी वर्तमान में दरऊ की ग्राम प्रधान हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिरफ्तारी का वीडियो

सोशल मीडिया पर जमकर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें गफ्फार को गिरफ्तार किए जाने के समय का बताया जा रहा है। वीडियो में सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों द्वारा गफ्फार को बीच बाजार दबोचे जाने का दावा किया गया है। कई मीडिया संस्थानों ने भी अपनी रिपोर्ट्स में वीडियो का जिक्र किया है। 

खबरों के मुताबिक, पुलिस की टीम दो गाड़ियों में यहां पहुंची थी और एक वाहन में पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में जबकि दूसरे वाहन में वर्दीधारी पुलिसकर्मी बैठे थे। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने गफ्फार की गतिविधियों पर काफी देर तक नजर रखने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। 

गफ्फार के खिलाफ 2015 से अब तक दर्ज हैं 10 केस

बरेली पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि गफ्फार के खिलाफ 2015 से अब तक कुल 10 केस दर्ज हो चुके हैं। बकौल पुलिस, उस पर गुंडा एक्ट, खनन अधिनियम, लोगों को डराने-धमकाने, गालीगलौज व अपमानित करने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, गफ्फार के खिलाफ किच्छा थाने में 6, पुलभट्टा थाने में 1 और बरेली (यूपी) जिले के अलग-अलग थानों में 3 केस दर्ज हैं।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago