नैनीताल जिले (Uttarakhand) में सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर भवाली स्थित ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने इलाके के लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन घटना में 2 महिलाओं, 2 पुरुषों और 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
मृतकों की पहचान खटीमा निवासी 48 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा (45), उनके बेटे वासु चुफाल (19) और बेटी रवी (12) के रूप में हुई है। हादसे में कार चालक आलम नगर लखनऊ निवासी अनुज कुमार मिश्रा (34) की भी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे के संबंध में जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच भी कर रही है। मौके पर एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, सीओ रविकांत सेमवाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
https://www.youtube.com/shorts/2vXvZVIFL9w
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…