Uncategorized

Nainital पुलिस ने 80 CCTV फुटेज खंगालकर किया चोरी के मामले का खुलासा, ₹10,000-₹10,000 के 2 इनामी अरेस्ट

Nainital पुलिस ने रामनगर कोतवाली के भवानीपुर इलाके में 9 मई को हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी के मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ₹10,000-₹10,000 के 2 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान इलाके के करीब 70 से 80 CCTV कैमरों के फुटेज चेक किए गए। बकौल पुलिस, फुटेज में घटना के बाद 2 संदिग्ध चोरी किए गए ट्रैक्टर को ले जाते हुए दिखाई दिए।

इसके बाद पुलिस ने मैनुअल व टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद और गहन जांच के बाद आरोपियों की पहचान मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी अतीक व सद्दाम के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीरूमदारा के एक स्टोन क्रेशर में बतौर ड्राइवर काम करते हैं।

पुलिस ने दोनों को चेकिंग के दौरान पीरूमदारा इलाके से चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है। बकौल पुलिस, दोनों लगातार फरार चल रहे थे। इसके चलते नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दोनों पर ₹10,000-₹10,000 का इनाम घोषित किया था।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago