रामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के नीचे टीले में एक गुफा मिली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, टीले की सुरक्षा के लिए निर्माण कार्य चल रहे है। इसी दौरान यह गुफा मिलने की बात सामने आई है। वहीं, जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते गुफा को बंद कराया गया है।

गौरतलब है कि  गर्जिया देवी मंदिर कोसी नदी के बीच में टीले पर बना है और बरसात के सीजन में नदी के पानी से टीले में कटाव होता है। नदी से हो रहे कटाव से टीला कमजोर हो रहा है जिससे उसकी सुरक्षा के लिए ब्लॉक बनाए जाने का काम चल रहा है। इसी दौरान गुरुवार को यह गुफा नजर आई। 

मीडिया रिपोर्ट्स में मंदिर के पुजारी शुभम पांडे के हवाले से बताया गया है कि 1970 से पहले टीले के नीचे से मवेशियों के आने-जाने के लिए यह गुफा इस्तेमाल की जाती थी। उन्होंने बताया कि पानी से हो रहे कटाव के चलते इसे बंद कर दिया गया था। टीले के किनारे सुरक्षा कार्यों के लिए ब्लॉक बनाने का काम चल रहा है। खबरों के मुताबिक, इस काम के चलते मंदिर को बंद रखा गया है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *