Haldwani के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का आगाज हो गया। इसमें देशभर के 26 राज्यों एवं 5 केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 1000 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुए थाई केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और मानसिक दृढ़ता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मौके देने के लिए निरंतर काम कर रही है।
बकौल आर्या, सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे। गौरतलब है कि इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पहुंचे हैं। इस दौरान खेल उपनिदेशक राशिका सिद्दकी, जिला खेल अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत, मुए थाई एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव राम चौधरी, उत्तराखंड अध्यक्ष सतीश जोशी, निलेश जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।
ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…