Haldwani के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का आगाज हो गया। इसमें देशभर के 26 राज्यों एवं 5 केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 1000 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुए थाई केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और मानसिक दृढ़ता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मौके देने के लिए निरंतर काम कर रही है। बकौल आर्या, सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे। गौरतलब है कि इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पहुंचे हैं। इस दौरान खेल उपनिदेशक राशिका सिद्दकी, जिला खेल अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत, मुए थाई एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव राम चौधरी, उत्तराखंड अध्यक्ष सतीश जोशी, निलेश जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे। Post navigation तीर्थ से कम नहीं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: हल्द्वानी में चल रहे काम का जायजा लेते हुए मंत्री Uttarakhand: चार धामों को ज्यादा व्यवस्थित बनाने के लिए तैयार होगी SOP, CM Dhami ने दिए निर्देश