हल्द्वानी। तहसील क्षेत्र में फर्जी प्रमाण पत्र मिलने का सिलसिला जारी है। अब प्रशासन ने हल्द्वानी में 25 स्थाई निवास प्रमाण पत्र निरस्त किए हैं।
हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि ये सभी प्रमाण पत्र बिना वैध दस्तावेजों के फर्जी तरीके से बनवाए गए थे। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 115 फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र निरस्त किए जा चुके हैं।
कुमाऊं कमिश्नर की छापेमारी में हुआ था फर्जीवाड़े का भंडाफोड़
गौरतलब है कि पिछले साल कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा की गई छापेमारी में हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में एक कथित अरायजनवीस के वहां से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए थे। इस दौरान कमिश्नर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाने के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ भी किया था। इसके बाद नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने बीते पांच सालों में बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच करने का आदेश दिया था।
फर्जीवाड़े के मामले में 3 लोग हो चुके हैं अरेस्ट
मामले में तहसीलदार कुलदीप पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में अरायजनवीस, बिजली विभाग के एक कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…