उत्तराखंड

उत्तराखंड: 1,035 टीचर्स को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में प्राइमरी एजुकेशन के 1,035 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इनमें 17 स्पेशल टीचर्स भी शामिल हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों के चेहरे मुस्कान से खिले नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी युवा शिक्षकों से राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। 

देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं शिक्षक: सीएम धामी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त शिक्षकों से कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने कहा कि जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है तब वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। बकौल सीएम धामी, शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं।

राज्य में 4.5 साल में 28,000+ लोगों को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले 4.5 साल में 28,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि इन साढ़े चार वर्षों में जितनी नौकरियां युवाओं को मिली हैं, वह राज्य बनने के बाद और पिछली सरकारों के समय हुईं भर्तियों के दो गुना से भी ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी। 

4.5 साल में एजुकेशन डिपार्टमेंट में हुईं 11,500+ नियुक्तियां

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पिछले 4.5 साल में एजुकेशन डिपार्टमेंट में 11,500 से ज्यादा नियुक्तियां दी गई हैं। रावत के मुताबिक, फिलहाल 3,500 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago