Nainital जिले की पुलिस ने Haldwani में हुई चोरी की 2 अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से करीब ₹25 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान बरामद हुआ है। एसएसपी ने मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया है।
पुलिस के मुताबिक, 5 मई को देवलचौड़ निवासी मनोज कुमार जोशी नामक शख्स ने तहरीर देकर बताया कि वह 1 मई को अपने घर से कोटाबाग गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं, मुखानी इलाके के रहने वाले लक्ष्मण सिंह नामक शख्स का आरोप है कि 30 अप्रैल को अज्ञात चोर उनके घर का चैनल और दरवाजे का लॉक तोड़कर नकदी, घड़ी, हेलमेट और पायल चोरी कर ले गए।
बकौल एसएसपी, जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति घर का ताला तोड़कर अंदर जाते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति हरिद्वार नंबर की बाइक से क्षेत्र में घूम रहे थे।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शनिवार को बेल बाबा मंदिर के पास से 20-वर्षीय प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, 20-वर्षीय गुरविंदर और 21 वर्षीय रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पोपे के खिलाफ पहले से 2 केस दर्ज हैं और अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पायल, बिछुवे, कमरबंद, हार, चैन, मंगलसूत्र, चोकर, अंगूठियां, कान के टॉप्स समेत सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹25 लाख है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…