उत्तराखंड

SBI कर्मियों का 25-26 मई को हड़ताल का ऐलान, कुमाऊं में ₹500 करोड़ के कारोबार पर पड़ेगा असर!

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारियों से जुड़े संगठन ‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ (AISBISF) ने 25 और 26 मई को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। संगठन ये हड़ताल अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आहूत की है।

भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बवेजा ने हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कर्मचारी 15 मांगों को लेकर यह हड़ताल करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुमाऊं परिक्षेत्र में SBI की 192 ब्रांच हैं, जिनमें करीब 1200 कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि 25 और 26 मई को सभी कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। बकौल बावेजा, इससे कुमाऊं परिक्षेत्र में बैंक का करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।

बावेजा के मुताबिक, इससे पहले SBI के कर्मचारी संगठन के बैनर तले 18 मई को कुसुमखेड़ा स्थित SBI के प्रशासनिक भवन में धरना देंगे। इसके बाद 22 मई को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे। उन्होंने इसे 60 सालों के बाद होने वाली ऐतिहासिक हड़ताल करार दिया है।

बकौल बावेजा SBI में अधीनस्थ कर्मचारी लुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं। बताया कि 1997 से अब तक संदेशवाहकों की भर्ती नहीं हुई है और 2022 में सशस्त्र गार्डों की भर्ती तो हुई लेकिन उसमें भी नाममात्र कर्मचारी भर्ती किए गए। इसके अलावा उन्होंने स्थाई नौकरियों को आउटसोर्सिंग के जरिए भरे जाने का भी विरोध किया है।

क्या हैं प्रमुख मांगें?

‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ ने कुल 15 मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। उनकी मांगों में संदेशवाहकों व सशस्त्र गार्डों की भर्ती करने, न्यू पेंशन स्कीम के कर्मियों के लिए पेंशन निधि बदलने का विकल्प देने और 2019 से कार्यरत कर्मचारियों के लिए इंटर सर्किल सर्कल ट्रांसफर देने की मांग शामिल है। इसके साथ ही स्थाई नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करने, पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती करने व करियर प्रगति योजना की समीक्षा, मेडिकल रिंबरस्मेंट स्कीम में सुधार करने व कामगार निदेशक की नियुक्ति करने की मांग भी की गई है। 

NEWS DESK

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago