हेल्थ

Haldwani: चंदन हॉस्पिटल केस में डीएम का एक्शन, बनाई 3 सदस्यीय जांच समिति

हल्द्वानी। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल पर लगे इलाज के नाम पर अवैध वसूली, इलाज में लापरवाही और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। समिति इन आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करने के साथ ही सबूत भी जुटाएगी। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े पदाधिकारियों ने 17 फरवरी को चंदन हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर अवैध वसूली, आर्थिक शोषण, कुप्रबंधन और इलाज में लापरवाही की शिकायत डीएम से की थी। इस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। 

डीएम ने समिति को चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस व निर्धारित स्वस्थ मानकों की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही समिति को मरीजों के आर्थिक व मानसिक शोषण और इलाज में लापरवाही के आरोपों के साक्ष्य जुटाने को भी  कहा गया है। समिति को अपनी जांच रिपोर्ट 7 दिनों के अंदर डीएम को सौंपनी होगी। डीएम ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ कठोर दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

प्रशासन ने कहा है कि जिन लोगों के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी है वे सात दिन के अंदर अपना बयान या या साक्ष्य समिति के सामने पेश कर सकते हैं। बयान या सबूत जांच समिति के किसी भी अफसर के दफ्तर में दिया जा सकता है। 

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

27 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago