हल्द्वानी। काठगोदाम इलाके की 15 वर्षीय एक किशोरी से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों युवक पीड़िता को कार से हैड़ाखान रोड पर ले गए और वहां उसे नशीला पेय पिलाने के बाद घटना को अंजाम दिया गया।
दरअसल, मंगलवार शाम को काठगोदाम इलाके की एक किशोरी कुछ सामान लेने के लिए मोहल्ले की दुकान पर गई थी। इस दौरान उसे अपने घर के पास किराए में रहने वाले अल्मोड़ा के दन्या इलाके के रहने वाले 24 वर्षीय प्रदीप और 20 वर्षीय मोहित मिले। दोनों ने उसे कथित तौर पर घुमाने के बहाने कार में बैठाया और हैड़ाखान रोड की ओर चले गए।
आरोप है कि वहां युवकों ने कार में ही किशोरी को नशीला पेय पिलाने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं, काफी देर तक किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी खोजबीन के बाद किशोरी हैड़ाखान रोड पर कार में बेहोश पड़ी मिली। किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उन्हें कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी सीज कर लिया है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…