उत्तराखंड

Haldwani: LPG की कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, एफआईआर होगी दर्ज

हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बीच हल्द्वानी में एलपीजी की कालाबाजारी का बीच हल्द्वानी में इंडेन कंपनी के सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। मामले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कमिश्नर रावत को सूचना मिली कि डहरिया में एक फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस के सिलिंडर बांटे जा रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान गैस बांट रहे कर्मियों ने एलपीजी के 10 भरे हुए सिलिंडर मौके पर छोड़ दिए और खाली सिलिंडर लिए बिना ही चले गए। 

मामले में कमिश्नर ने ठेकेदार और संबंधित कर्मियों से जवाब मांगा लेकिन वे खाली सिलिंडर लिए बिना एलपीजी से भरे 10 सिलिंडर एक साथ रखने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर कमिश्नर रावत को एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी का संदेह हुआ। उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक को सिलिंडर बांट रहे आउटसोर्स कर्मचारी संदीप और प्रेमपाल सिंह ठाकुर व प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। 

कमिश्नर रावत ने कहा है कि गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी और घटतौली करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर सिलिंडर वितरण व्यवस्था पर नजर रखने और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

28 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago