हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने मंगलवार को काठगोदाम स्थित बिजली विभाग के सेकेंडरी वर्क डिविजन दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान एक कार्यालय सहायक नशे की हालत में मिला, जिसे सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट को कर्मचारी के शराब पीकर दफ्तर पहुंचने की सूचना मिली। इस पर वह मामले की तस्दीक करने मौके पर पहुंच गए। छापेमारी से दफ्तर में हड़कंप मच गया।
इस दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा नशे की हालत में मिला। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बोरा को खूब डांटा और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि बोरा को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…