हल्द्वानी। कमलुआगांजा इलाके से पिछले दिनों लापता हुए एक युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह जंगल में एक शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। बकौल पुलिस, मृतक की शिनाख्त कमलुआगांजा इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दीपक लापता चल रहा था और उसकी गुमशुदगी मुखानी थाने में दर्ज है। वहीं, शव मिलने की सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के दो बच्चे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। Post navigation CM Dhami ने पहली बार लिया जमरानी बांध परियोजना का जायजा, कहा- मिलेगा रोजगार के मौके Ramnagar: गर्जिया देवी मंदिर में इस कारण 13 फरवरी तक रहेगी श्रद्धालुओं की नो एंट्री