नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 500 अलग-अलग पदों के लिए युवाओं को चुना जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, पतलोट स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के डाक बंगले में 17 मार्च की सुबह 11 बजे से रोजगार मेला शुरू होगा। इसमें पंतनगर स्थित क्वेस कॉर्प लिमिटेड कंपनी से जुड़े कर्मचारी हिस्सा लेंगे। युवाओं का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, नैप्स ट्रेनी पदों के लिए 18 से 25 वर्ष के 12वीं, आईटीआई और बैचलर्स डिग्री हासिल कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं।

इस रोजगार मेले में जिन युवाओं को चुना जाएगा उन्हें 12,200-14,401/माह वेतन मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पतलोट स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर पहुंचना होगा। रोजगार मेले से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 05942-236087, 9927347474 या 9410499684 नंबरों से संपर्क किया जा सकता है। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *