हल्द्वानी। शहर से लगे ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। टीपीनगर, लालकुआं और कमलुआगांजा बिजलीघर से रविवार से 17 मार्च तक अलग-अलग दिन 7 से 8 घंटों तक बिजली कटौती की जानी है। दरअसल, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी यूपीसीएल की ओर से आईटीआई कैंपस (डहरिया) में बन रहे नए बिजलीघर के लिए लाइन खींचने और लालकुआं में खुली तारों को एएएसी केवल में बदलने का काम किया जाना है। इसके चलते शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 8, 10, 12, 14 और 15 मार्च को टीपी नगर बिजलीघर से सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं, 8, 11, 13, 15 व 17 मार्च को कमलुवागांजा बिजली घर से कटौती की जाएगी। इसके साथ ही लालकुआं बिजलीघर से 9, 10, 11, 12, 13 और 16 मार्च को बिजली सप्लाई ठप रहेगी। बिजली विभाग ने बताया है कि इसके चलते कुछ इलाकों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी वहीं, कुछ इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती किए जाने की बात भी सामने आई है। Post navigation Chardham Yatra 2026: कैसे हो रहे हैं Online Registration? Breaking: Uttarakhand के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग