उत्तराखंड

Haldwani में गरजा बुलडोजर, ढहाई गई ऊंचापुल चौराहे पर बनी बहुमंजिली इमारत

हल्द्वानी। प्रशासन की टीम ने ऊंचापुल चौराहे पर कई वर्षों पुरानी बहुमंजिला बिल्डिंग को गुरुवार को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया। प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि कालाढूंगी रोड पर कालू सिद्ध मंदिर से कटघरिया तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत ऊंचापुल चौराहे पर भी चौड़ीकरण का काम होना है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 के बाद से मार्किंग के बाद लगातार नोटिस दिए जा रहे थे लेकिन ये अतिक्रमण नहीं हटाए गए। बकौल वाजपेयी, भवन स्वामी को 7 मार्च तक की मोहलत भी दी गई थी जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि जिस भवन को ढहाया गया उसकी पहली मंजिल में दुकानें चलती थीं जबकि दूसरी मंजिल पर लोग रहते थे। जानकारी के मुताबिक, संबंधित भवन अवैध प्लॉटिंग और सरकारी नजूल भूमि पर कब्जे की श्रेणी में पाया गया था। इलाके में लगातार अतिक्रमण बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर हो गई थी, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी और  कर्मचारी मौजूद रहे। 

बार-बार रोकना पड़ा ट्रैफिक

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक को कई बार रोकना पड़ा। दरअसल, भवन को ढहाए जाने के दौरान मुख्य मार्ग पर कई बार मलबा गिर रहा था जिसके चलते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बार-बार ट्रैफिक को डायवर्ट करते और रोकते नजर आए। इसके साथ ही तमाशबीन बने लोगों के कारण भी पुलिसकर्मियों को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। पुलिस उन्हें बार-बार दूर हटाते नजर आई।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

1 hour ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago