उत्तराखंड

Uttarakhand: ₹42 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर अरेस्ट, ‘चीनू’ है मेन सप्लायर!

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ और स्थानीय थाने की पुलिस ने बसंत विहार इलाके से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कथित तौर पर 144 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की बाजार में ₹42 लाख कीमत आंकी गई है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, बसंत विहार इलाके में ऋषि विहार तिराहे से मेहूंवाला जाने वाली रोड पर बुधवार रात बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान यूपी के बिजनौर जिले के कोट खादर निवासी गुफरान के रूप में हुई है। वह फिलहाल पटेल नगर इलाके में रह रहा था। 

पुलिस ने मुताबिक, गुफरान ने पूछताछ में बताया कि वह यह खेप पटेलनगर के तरुण पाल उर्फ चीनू नामक शख्स से लाया था और फुटकर में बेचने की फिराक में था। मामले में पुलिस ने गुफरान के खिलाफ बसंत विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब चीनू की तलाश में जुटी है। 

नशा तस्करी की जानकारी देने के लिए नंबर जारी

पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी की जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके लिए फोन नंबर जारी किए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि अगर किसी के पास नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह एसटीएफ को 0135-2656202 या 9412029536 पर कॉल पर सूचना दे सकता है। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago