representational image

हल्द्वानी। रामपुर रोड में शनिवार को देशी शराब की दुकान के पास एक शख्स का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब शराब की दुकान के पास बनीं मूर्ति बेचने वालों की झोपड़ी से सड़ी-गली हालत में एक शख्स की लाश मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झोपड़ी में वर्तमान में कोई नहीं रहता है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष होने का अनुमान है और शव करीब 10 दिन पुराना होने का अंदेशा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27